जो हो इक बार ..वोह हर बार हो … ऐसा नहीं होता हमेशा एक ही से प्यार हो …………. ऐसा नहीं होता
हर एक कश्ती का … अपना तजुर्बा होता है… दरिया में सफ़र में रोज़ ही मंझधार हो ……… ऐसा नहीं होता
सिखा देती हैं चलना .. ठोकरें भी… राहगीरों को कोई रास्ता सदा दुश्वार हो ……… ऐसा नहीं होता
कही तो कोई होगा … जिसकी अपनी.. भी ज़रुरत हर इक बाज़ी में ..दिल की हार हो .. ऐसा नहीं होता
निदा फाजली
Remember Me